Monday, 5 June 2017

SBI PO MAIN EXAM-2017 | धैर्य बनाये रखें! | Keep Patience | Vision and P...

धैर्य बनाये रखें! | Keep Patience!


SBI PO MAIN EXAM-2017 में प्रश्न काफी कठिन आये थे- ऐसा सकड़ों विद्यार्थियों के राष्ट्रव्यापी कमेंट्स से प्रतीत होता है. यह ‘Unexpected’  था, इसलिए ज्यादा परेशानी हुई. अब यह तो प्रश्न पत्र देखने से ही पता चलेगा कि वह वास्तव में कितना कठिन था? लेकिन एक बात तो तय है कि स्थिति चाहे जो भी रही हो, वह सबों के लिए समान है और कम अंकों में ही सबों का सिलेक्शन होगा. 

दूसरी ओर, SBI PO के Examination Board का लगता है कि दिमाग ख़राब हो गया है! यदि बच्चे प्रश्न बना ही नहीं पाएंगे और अत्यधिक कम अंकों में सिलेक्शन होगा, तो आप मेरिट की जांच कर पाएंगे क्या?

आज से लगभग दस बारह वर्ष पहले एक ऐसा समय भी आया था, जब बैंकों में परीक्षा में बठने के लिए ग्रेजुएशन में आये प्राप्तांक का प्रतिशन बढ़ाने की होड़ लग गयी थी. एस बी आई ने सबसे पहले इसकी शुरुआत की. उसने जब पो ओ की परीक्षा के लिए अंको को बढ़ाते-बढ़ाते 60% से भी अधिक  65% कर दिया; तो सेन्ट्रल बैंक ने इससे एक कदम और आगे बढ़ कर, इसे बढ़ा कर 70% कर दिया था. नतीजा ये हुआ कि सीटों में से सिर्फ आधे ही भर पाए और सेंट्रल बैंक को आधी भेकेंसी कैंसिल करनी पड़ गयी. अंत में बैंकों को ये बात समझ में आ गयी कि ज्यादा मार्क्स लाने मात्र से कोई मेरिटोरियस नहीं हो जाता, तो देखिये आज सबों ने इस बंदिस को ही हटा लिया. 

लगता है कि एस बी आई ने अपनी पूर्व की गलतियों से कोई सीख नहीं लिया है और एक बार फिर उसकी फजीहत होने वाली है. हाँ! तब तक स्टूडेंट्स मानसिक तनाव झेलता है, तो झेलता रहे; किसी को क्या फर्क पड़ता है?

For details, watch the video: https://youtu.be/wTsn6ru4OJ4

No comments:

Post a Comment